Breaking News

भारतीय वायु सेना को मिली पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर

भारतीय वायु सेना को पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर मिल गई है। लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बन गई हैं। पहले यह पद पुरुषों के पास ही था। पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हिना जनवरी 2015 में इंजीनियरिंग ब्रांच में कमीशंड हुई थीं। उन्होंने शुक्रवार को अपना कोर्स पूरा किया। हिना ऑपरेशनल हेलीकॉप्टर यूनिट में अपनी सेवा देंगी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल आगे बतौर फ्लाइट इंजीनियर ऑपरेशनल हेलिकॉप्टर यूनिट्स में शामिल की जाएंगी। हिना ने येलाहंका स्थित 112 हेलिकॉप्टर एयरफोर्स स्टेशन से फ्लाइट इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा किया है। हिना जायसवाल साल 2014 में फ्लाइट इंजीनियर के कोर्स के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने ये कोर्स आईएएफ की इंजीनियरिंग ब्रांच में 5 जनवरी, 2015 को शुरू किया था। इससे पहले हिना ने एयर मिसाइल स्क्वॉड्रन के लिए फ्रंटलाइन सरफेस में चीफ ऑफ फायरिंग टीम और बैट्री कमांडर के तौर पर काम किया था। उन्होंने छह महीने तक सख्त प्रशिक्षण लिया, ऐसा ही प्रशिक्षण पुरूषों को भी दिया जाता है। चंडीगढ़ की रहने वाली हिना के माता-पिता डीके जायसवाल और अनिता जायसवाल का कहना है कि अब सपना पूरा हो गया है। उनका कहना है कि बचपन से ही उनकी बेटी हिना सैनिकों की यूनिफॉर्म पहनती थी। अब हिना का सपना पूरा हो गया है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *