Breaking News

मंगल पर नासा के सबसे ज्यादा चलने वाले रोवर अपॉर्चुनिटी का खत्म हुआ सफर

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रोवर अपॉर्चुनिटी का सफर समाप्त हो गया। नासा ने इस रोवर को आखिरकार मृत घोषित कर दिया। नासा का यह रोवर मंगल ग्रह पर सबसे ज्यादा चलने वाला रोवर था। सौर ऊर्जा से संचालित यह रोवर पिथले करीब आठ महीनों से शांत था। नासा इस रोवर से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश कर रही थी। पिछले साल जून में आए रेतीले तूफान के चलते अपॉर्चुनिटी की ट्रांसमिशन क्षमता कमजोर हो गई थी। यह रोवर 15 साल पहले 2004 में लाल ग्रह की सतह पर उतरा था। रोवर से संपर्क साधने में जुटे नासा के इंजीनियरों ने तूफान के चलते इसकी आंतरिक घड़ी में खराबी आने की आशंका जताई थी। नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्रिडेंस्टाइन ने ट्वीट कर बताया कि अपॉर्चुनिटी रोवर से संपर्क साधने के 800 से अधिक प्रयासों के बाद आज हम सफल मंगल मिशन की समाप्ति की घोषणा करते हैं। लाल ग्रह के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अपॉर्चुनिटी को 90 दिन का समय तय किया गया था, लेकिन इसने 14 से ज्यादा साल मंगल पर बिताए।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *