Breaking News

यश और रूही की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तैमूर,बर्थडे का वीडियो हो रहा है वायरल

करण जौहर के दोनों बच्चों यश और रूही जौहर ने बीते गुरुवार को अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर करण जौहर ने एक खास पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में तैमूर,अबराम और मीशा सहित कई स्टार किड्स पहुंचे। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी इस पार्टी में शिरकत की। करण जौहर के दोनों बच्चों ने 7 फरवरी, 2017 को सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में कदम रखा था। यश और रूही के जन्मदिन के मौके पर करण ने खास केक तैयार करवाया था। इस केक में करण और उनके दोनों बच्चों की तस्वीरे थीं। करण ने अपने दोनों बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान उनके दोनों बच्चे बहुत एक्साइटेड नजर आए। पार्टी में बच्चों के लिए एक खास प्ले पार्टी का भी आयोजन किया गया। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें यश और रूही केक के सामने खड़े हैं।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *