Breaking News

यूपी:सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गिरफ्तार,समर्थकों ने जाम किया हाईवे

यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चंद्रशेखर को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही पीएसी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर भेजी गई| भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को सहारनपुर पुलिस ने गांव जड़ौदा जट से गिरफ्तार कर लिया। इस पर भीम आर्मी के समर्थकों ने पुलिस का विरोध करते हुए सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। जानकारी के अनुसार भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर व समर्थकों द्वारा कड़ी सुरक्षा के बावजूद सोमवार को सहारनपुर में हुंकार रैली निकाली गई। बताया गया कि इस रैली के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद ये रैली निकाली गई। मंगलवार को ये रैली देवबंद से आगे बढ़नी थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर के अनुसार भीम आर्मी प्रतिनिधियों को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं अखबार में प्रकाशित खबरें से रैली के निकाले जाने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी करने पर मालूम चला कि रैली मंगलवार को देवबंद से आगे बढ़ते हुए मुजफ्फरनगर की और रवाना होनी थी। इसी दौरान चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया गया। सीओ देवबंद अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एसपी सिटी के आदेश पर चंद्रशेखर की गिरफ्तार के बाद समर्थकों ने हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर चार थानों के पुलिस मौके पर भेजी गई। पुलिस ने पदाधिकारियों को काफी समझाया लेकिन वे हाईवे पर ही अड़े रहे। इस पर पीएसी को भी मौके पर तैनात किया गया है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के नेतृत्व में सोमवार को बहुजन हुंकार रैली की शुरुआत की गई। छात्रावास में एकत्रित होने की अनुमति नहीं मिली तो छुटमलपुर ही भीम आर्मी पदाधिकारी पहुंच गए। छुटमलपुर से बाइक पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रैली की शुरुआत की। सहारनपुर से रैली शाम को देवबंद पहुंची। रात को देवबंद में भी रैली का ठहराव हुआ। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने बताया कि रैली विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है। जिसमें दो अप्रैल 2017 के मामले में जेल में बेवजह बंद लोगों को रिहा कराए जाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि रैली मंगलवार को देवबंद से शुरू होकर मुजफ्फरनगर पहुंचनी थी लेकिन पुलिस ने रैली को बीच में ही रुकवा दिया है। मुजफ्फरनगर से 13 मार्च को चलकर मेरठ पहुंचेगी। 14 मार्च को गाजियाबाद और 15 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचेगी।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *