Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन पांडेय और उनके पति को कोर्ट ने भेजा जेल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने और उसका दहन करने के मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को अलीगढ़ पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। मंगलवार को ही उनकी अदालत में समर्पण की तारीख नियत थी। मगर दिन में उनके अधिवक्ता ने अदालत में समर्पण के लिए समय मांग लिया, जिसके बाद समर्पण के लिए 8 फरवरी तारीख नियत हो गई। इधर, समर्पण की खबर पर पुलिस अलर्ट थी और लगातार लोकेशन ट्रैस की जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार लगातार उनकी लोकेशन अंबाला व चंडीगढ़ में मिल रही थी। इसी सटीक सूचना पर एक टीम मंलगवार शाम को ही दिल्ली पहुंची और देर शाम टीम ने दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय एक चौराहे पर इन्हें सफेद रंग की वैगन आर कार में घेर लिया। पुलिस को देखकर दोनों ने बचकर निकलने की कोशिश भी की, मगर दोनों बच नहीं सके। पुलिस टीम उन्हें अब अलीगढ़ लेकर आएगी और पूछताछ व गिरफ्तारी की लिखा पढ़ी औपचारिकताओं के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। गांधीपार्क में दर्ज मुकदमे में पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय की लगातार तलाश चल रही थी। इची बीच इनके दिल्ली में होने की खबर पर टीम वहां पहुंची हुई थी। दोनों को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने वहां से यह सूचना दी है। अब टीम सुबह तक दोनों को यहां आएगी। फिर आगे की औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *