Breaking News

लुधियाना दुष्कर्म मामले में पकड़े गए 6 आरोपी,नौ दिन में लूटी 5 की इज्जत

लुधियाना सामूहिक दुष्कर्म मामले में पकड़े गए 6 आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने नौ दिन में पांच की इज्जत लूटी। उनका टारगेट प्रेमी जोड़े होते थे। आरोपियों ने पुलिस रिमांड में यह सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले छह महीने में वे लूट और सामूहिक दुष्कर्म की 15 वारदातें अंजाम दे चुके हैं। सूत्रों की मानें, तो फरवरी महीने में आरोपियों ने इस्सेवाल दुष्कर्म सहित 5 वारदातों को अंजाम दिया है। इस्सेवाल की वारदात 9 फरवरी की रात को हुई थी यानी नौ दिन में ही आरोपियों ने 5 वारदातें की हैं। इसमें उन्होंने लूटपाट के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया है, लेकिन ज्यादातर मामलों में कोई व्यक्ति पुलिस के पास शिकायत करने नहीं पहुंचा। नतीजा यह निकला कि आरोपियों को हौसले बुलंद हो गए, इसलिए वे एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देते रहे। पुलिस के मुताबिक, इनका अब तक छह लोगों का ही गिरोह सामने आया है। हालांकि अभी जांच चल रही है कि इस गिरोह में और आरोपी शामिल हैं या नहीं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी शाम ढलते ही इस्सेवाल के आसपास एरिया में सक्रिय हो जाते थे। इनका टारगेट होता था कि रात के अंधेरे में कौन-सा जोड़ा सुनसान एरिया की तरफ जाता है। जैसे ही कोई उस तरफ निकलता, आरोपी मिलकर उसे अपना टारगेट बना लेते थे। कई मामलों में लूटपाट के बाद दुष्कर्म करके उन्हें छोड़ देते थे। 9 फरवरी को भी वह पहले वेरका मिल्क प्लांट के पास एकत्र हुए और शाम ढलते ही सब सक्रिय हो गए। उस दिन उनके टारगेट पर लड़की और उसका दोस्त आ गए। उनसे लूटपाट के बाद आरोपियों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, लेकिन इस बार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने जांच करते हुए वेरका मिल्क प्लांट से लेकर घटना स्थल तक जितने भी सीसीटीवी कैमरा लगे थे, उनकी फुटेज को खंगाल लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने इस बात को कबूल किया है कि उन्होंने कई ऐसी वारदातें अंजाम दी हैं। कई मामलों में सामूहिक दुष्कर्म भी किया है, लेकिन इन मामलों में कोई पीड़ित पक्ष सामने नहीं आया है। इसलिए पुलिस के लिए पुराने मामले को ट्रेस करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। 9 फरवरी के मामले में पुलिस ने इतने सबूत जुटा लिए हैं कि आरोपियों को आसानी से फांसी के फंदे तक पहुंचाया जा सकता है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *