बीते साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था। दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। इस साल उनकी पहली पुण्यतिथि है। इस पुण्यतिथि पर बोनी कपूर अपनी पत्नी की याद में एक काम करने जा रहे हैं। उन्होंने फैसला किया है कि वो श्रीदेवी की एक साड़ी की नीलामी करेंगे और इससे आए हुए पैसों को जरूरतमदों में दान कर देंगे। जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी की ये ‘कोटा साड़ी’ है। इस साड़ी को ऑनलाइन नीलाम किया जा रहा है। पारिसेरा नाम की वेबसाइट पर ये साड़ी उपलब्ध है, वहीं से बोली लगाकर इस साड़ी को खरीदा जा सकता है। इस नीलामी की शुरुआती बोली 40 हजार रुपए लगाई गई। लोग इसे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इस साड़ी के लिए अभी तक सबसे ज्यादा बोली 1,25,000 रुपए की है। वेबसाइट पर इस साड़ी को लेकर कई अहम जानकारियां दी गई हैं। वेबसाइट पर लिखा है- श्रीदेवी की सिक्स यार्ड साड़ी उनकी साउथ इंडियन रूट की याद दिलाती हैं। इस नीलामी से मिलने वाला पैसा कंसर्न इंडिया फाउंडेशन प्रोग्राम में जाएगा जो औरतों, बच्चों और दिव्यांगों और बुजर्गों के लिए काम करता है।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …