Breaking News

सावधान: भारत में तेजी से फैल रहा कोविड-19 से भी खतरनाक वायरस, जानें क्या है इसका खजूर कनेक्शन?

September 13,2023 (SABIR ALI)
SAMAJIKSATTA DESK… निपाह वायरस से संक्रमित दो लोगों की अब तक जान जा चुकी है, और चार लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। केरल में निपाह वायरस का कहर जबरदस्त देखने को मिल रहा है। इस वायरस को लेकर केरल सरकार ने कहा था कि यह बांग्लादेशी वेरिएंट है, जो काफी खतरनाक है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि यह वायरस इंसान से इंसान में फैलता है। इसके फैलने की गति धीमी है, लेकिन यह बेहद खतरनाक है.यह दिमाग और तंत्रिका तंत्र पर अटैक करता है। इस वायरस के कारण व्यक्ति बहुत जल्दी कोमा में जा सकता है। इसके लक्षण तेज बुखार, बदन दर्द, उल्टी हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह वायरस चमगादड़ों से फैला है। इस वायरस की पहचान 1999 में मलेशिया और सिंगापुर में हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई से विशेषज्ञों की एक टीम भी केरल पहुंची है। निपाह वायरस की पुष्टि के बाद NIV पुणे की टीम केरल पहुंच गई है। कोझिकोड प्रशासन ने सात ग्राम पंचायतों को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। लोगों को मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
बांग्लादेश में कैसे फैला ये खतरनाक वायरस?
बता दें कि यह वायरस खजूर के फलों से फैला था। ताड़ के पेड़ों पर चमगादड़ों का जमावड़ा रहता था। इसके बाद कई लोगों ने इस पेड़ के खजूर और तरल पदार्थ का सेवन किया और बीमार हो गए। यह निपाह का बांग्लादेश वैरिएंट है जो केरल में फैल रहा है। निपाह वायरस ने 2016 में बांग्लादेश में कई लोगों की जान ले ली थी।

Check Also

रामपुर: आई थी इलाज कराने.. डॉक्टर को दिल दे बैठी, दवा के बहाने लगातार मिलते रहे, अब दोनों फ़रार

रामपुर : सैफनी निवासी युवक ट्रक चालक है। उसकी पत्नी कुछ समय पहले बीमार हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *