Breaking News

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर का जन्मदिन आज ,रिया ने सोनम कपूर को लेकर बनाईं 3 फिल्में

मुंबई के चेम्बूर में जन्मीं बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर का आज जन्मदिन है। 5 मार्च 1987 को जन्मीं रिया अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन है। रिया कपूर ने कई फिल्मों का निर्माण किया है। रिया फैशन स्टाइलिस्ट हैं और वो बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपना एक ब्रांड भी चलाती हैं। न्यूयार्क में पढ़ीं रिया कपूर ने ‘ड्रमेटिक लिट्रेचर’ में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। उसके बाद वे फिल्म प्रोडक्शन में आ गईं। साल 2010 में रिया ने ‘आयशा’ फिल्म बनाई। इस फिल्म के लीड रोल में उनकी बहन सोनम कपूर थीं। आयशा एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा थी। जिसमें अभय देओल, साइरस साहूकार, इरा दुबे, अरुणोदय सिंह भी अहम किरदारों में थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। साल 2014 में रिया लेकर आईं ‘खूबसूरत’ फिल्म। इस फिल्म में भी उन्होंने अपनी बहन सोनम को लिया। फिल्म में सोनम खान के अपोजिट पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म भले उतनी नहीं चल पाई लेकिन फिर भी इसके बाद रिया ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। बीते साल करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में रिया के काम को बेहद तारीफें मिलीं। बोल्ड कंटेंट से भरपूर इस फिल्म ने उत्तर भारत में ताबड़तोड़ कमाई की और अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब भी रही। पिछले काफी समय से रिया कपूर, करण बूलानी को डेट कर रही हैं। ये दोनों अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। रिया ने पिछले दिनों एक मीडिया इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि वो अब वेब सीरीज के प्रोडक्शन में कदम रखने जा रही हैं।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *