Breaking News

आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी में शामिल होने स्विट्जरलैंड रवाना हुए स्टार्स, सामने आईं तस्वीरे

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वह अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता ने शादी करने जा रहे हैं। शादी को लेकर अंबानी परिवार में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिस तरह मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी से पहले उदयपुर के आलिशान ‘द ओबरॉय अदयविलास’ होटल में पार्टी दी थी, वैसे ही बेटे के लिए भी रॉयल अंदाज में बैचलर पार्टी का आयोजन किया गया है। आकाश और श्लोका की ये पार्टी स्विटे्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में चल रही है। यह शहर करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह ग्रैंड पार्टी सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस में रखी गई है, जो एक झील के किनारे बना हुआ है। इस होटल से बेहद शानदार नजारा दिखाई देता है। इस पार्टी में शामिल होने के लिए कई स्टार्स मुंबई से स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। जीवीके ग्रुप के चेयरमैन संजय रेड्डी अपनी पत्नी पिंकी रेड्डी के साथ सेलिब्रेशन के लिए रवाना होते हो गए हैं। उनके साथ कपूर खानदार के आदर जैन और अरमान जैन भी निकल चुके हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। वहीं मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर भी इस पार्टी के लिए मुंबई से निकल चुके हैं। दोनों एक ही कार में बैठकर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस समारोह में करीब 500 लोग शामिल होंगे। इनमें कई बड़ी फिल्म हस्तियां भी पहुंचेंगी। मेहमानों को ले जाने के लिए 2 एयरक्राफ्ट्स का भी इंतजाम किया गया है। आकाश और श्लोका की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। सोमवार रात मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में फालगुनी पाठक ने परफॉर्म किया था। फंक्शन की फोटो सोशल मीडिया सामने आई थीं।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *