Breaking News

उत्तराखंड: दिल्ली से बैजरो जा रही बोलेरो गहरी खाई में गिरी,3 की मौत, 7 घायल

सोमवार को तड़के नजीबाबाद-बुवाखाल नेशनल हाईवे पर एक बोलेरो वाहन संख्या यूके12टीए0962 खाई में गिर गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 यात्री घायल हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बैजरो जा रहे एक बोलेरो वाहन नजीबाबाद-बुवाखाल नेशनल हाईवे पर दुगड्डा से करीब 5 किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। हाईवे पर दुगड्डा और गुमखाल के बीच बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष हैं। बोलेरो यात्रियों को दिल्ली से बैजरो ले जा रही थी। बताया गया कि वाहन में एक ही परिवार के लोग सवार थे। सचूना पर कोतवाली लैंसडाउन पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
घायलों और मृतक के नाम
घायल:
सूरज पुत्र राजेंद्र उम्र 24
दिनेश रावत पुत्र आनंद सिंह उम्र 32
नरेश सिंह पुत्र आनंद सिंह 27
यशवंत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह 55
आनंद सिंह पुत्र चंदन सिंह 56
मृतक:
माहेश्वरी देवी पत्नी आनंद रावत उम्र 50
विनोद सिंह रावत पुत्र रतन रावत उम्र 52
अरविंद सिंह पुत्र मान सिंह उम्र 36
(सभी निवासी चौरखंड बेदीखाल)

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *