ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने अपने घर की छत पर ऐसा दृश्य देखा कि वह आश्चर्यचकित होने के साथ-साथ डर गई। कैथी गाल नाम की इस महिला ने एक वीडियो फुटेज अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक विशाल अजगर टीवी एंटीना से लटककर एक पक्षी को निवाला बनाते नजर आ रहा है। कैथी ने बुधवार की सुबह ऑस्ट्रेलिया के किंग्सक्लिफ में अपने घर की छत पर यह वीडियो बनाया। उसने किंग्सक्लिफ हैपनिंग्स नाम के एक फेसबुक ग्रुप में यह वीडियो पोस्ट किया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कैथी ने बताया कि मैं स्तब्ध थी। मैं बोल उठी, हे भगवान ये अजगर है। उन्होंने बताया कि चिड़िया को खाने में अजगर को डेढ़ घंटे का वक्त लगा। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए फेसबुक के कैप्शन में लिखा कि पहले कभी ऐसा नहीं देखा… हमारे एंटिना पर अजगर कौरवॉग को खाने की कोशिश कर रहा है। ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद इस वीडियो को अबतक एक हजार से अधिक बार शेयर किया गया चौंक गए लोगों के हजारों कमेंट आए। वायरल क्लिप के जवाब में एक व्यक्ति ने लिखा कि ओह, यह भयानक है।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …