सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और इसी के साथ ही राजनीतिक तौर पर अहम माने जाने वाले मालवा-निमाड़ क्षेत्र के अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे की शुरुआत की। राहुल गांधी लगभग आधे घंटे तक मंदिर में रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंदिर में मौजूद थे। महाकाल के दर्शन के बाद राहुल गांधी ने उज्जैन में एक जनसभा की जिसमें भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने मंच पर ही क्षिप्रा नदी का पानी मंगवाया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नदी का पानी भी चुरा लिया।
Check Also
पीएम मोदी की मौजूदगी में BRICS में अरब देशों की हुई एंट्री, जानिए कौन से 6 देशों को मिली सदस्यता
August 24, 2023 Sabir AliSAMAJIK SATTA – DESK…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स …