Breaking News

टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने लगाए मोदी सरकार पर 10 बड़े आरोप

टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने मोदी सरकार पर 10 बड़े आरोप लगाए हैं। मोदी सरकार अपने करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में आज पहली बार विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है।

 

  1. जयदेव गल्ला ने कहा कि आंध्र प्रदेश पर कर्ज थोपा गया है। राज्य पर भारी कर्ज है लेकिन केंद्र कोई मदद नहीं कर रहा है।
  2. जयदेव गल्ला ने पीएम मोदी को उनके द्वारा किये गए वादे गिनवाते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के साथ धोखा किया है, आज आंध्र प्रदेश मुश्किल में है।
  3. भाजपा ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। हम आज भी उस पल का इंतजार कर रहे हैं।
  4. आंध्र प्रदेश के लोग पीड़ा में हैं, और न्याय के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार कोई मदद नहीं कर रही है।
  5. आंध्र प्रदेश का हाल बुंदेलखंड से भी बुरा है। बंदेलखंड में 4 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आय है जबकि आंध्र प्रदेश में 400 रुपए प्रति व्यक्ति।
  6. केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है। आंध्र प्रदेश में भाजपा का हाल कांग्रेस जैसा होगा। हम मोदी सरकार को धमकी नहीं श्राप दे रहे हैं।
  7. कर्नाटक के जनार्दन रेड्डी का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाने में लगी है।
  8. मोदी-शाह के शासन के दौरान आंध्र प्रदेश की गाथा एक झूठे वादों वाली गाथा है।
  9. पीएम मोदी ने न खाऊंगा न खाने दूंगा का वादा किया था। लेकिन सरकार भ्रष्चाचारियों को बचाने में लगी है।
  10. आंध्र प्रदेश से चुनावों के दौरान किया गया कोई भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया है।

Check Also

पीएम मोदी की मौजूदगी में BRICS में अरब देशों की हुई एंट्री, जानिए कौन से 6 देशों को मिली सदस्यता

August 24, 2023 Sabir AliSAMAJIK SATTA – DESK…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *