शिवपाल यादव के साथ सेक्युलर मोर्चा के कार्यालय पहुंच मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। माला पहनाकर मुलायम सिंह यादव का स्वागत हुआ | शिवपाल ने मंच से उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी। उन्हें नई पार्टी का झंडा सौंपा गया। हालांकि, मुलायम सिंह ने अपने भाई का प्रस्ताव न तो स्वीकारा और न मना ही कर पाए। शिवपाल ने इस मौके पर कहा, मोर्चा और प्रगतिशील सपा को नेताजी का आशीर्वाद प्राप्त है। हमने उनसे बात करके ही प्रगतिशील सपा बनाई है। नए कार्यालय आकर उन्होंने हम सबका मनोबल बढ़ाया है। सही मायने में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन आज हुआ है। कहा, पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन यहां नौ दिसंबर को होगा। उसी दिन रैली भी होगी। नेताजी को उसमें बुलाया जाएगा।
Check Also
पीएम मोदी की मौजूदगी में BRICS में अरब देशों की हुई एंट्री, जानिए कौन से 6 देशों को मिली सदस्यता
August 24, 2023 Sabir AliSAMAJIK SATTA – DESK…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स …