साउथ सिनेमा की फिल्ममेकर नयना सोरियन का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी और डायरेक्टर लेनिन राजेंद्रन की मौत को लेकर परेशान थीं। वह लेनिन राजेंद्रन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करती थीं। बताया जा रहा है कि नयना सोरियन का शव तिरुवनंतपुरम के एक मेडिकल कॉलेज में मिला। उनके निधन की खबर दोस्तों द्वारा मिली। बीते महीने लेनिन राजेंद्रन का 40 साल की उम्र में निधन हुआ था। उनके निधन के बाद से ही नयना सोरियन काफी परेशान चल रही थीं। उनके जन्मदिन पर जब दोस्तों और घरवालों ने फोन किया और किसी ने फोन नहीं उठाया तो सब घबरा गए। इसके बाद नयना सोरियन की दोस्त मेरिन मैथ्यू उनके घर पहुंची। इसके बाद एक-एक करके नयना सोरियन के अन्य दोस्त भी उनके घर पहुंचे। सभी ने मिलकर उनके घर का दरवाजा तोड़ा जहां वह मृत पाई गईं। दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार नयना सोरियन काफी दिनों से ठीक से खाना नहीं खा पा रही थीं। इसके चलते उनकी तबीयत भी नासाज थी। खाना न खाने की वजह से उनका शुगर लेवल कम हो गया था। बताया जा रहा है कि शुगर की वजह से ही नयना सोरियन का निधन हुआ।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …