Breaking News

हज जाने की ख्वाहिश हो सकती है पूरी,प्रतीक्षा सूची के 4200 आवेदकों को मिल सकता है मौका

हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले प्रतीक्षा सूची के सभी 4200 आवेदकों की मुराद भी पूरी हो सकती है। दरअसल, सऊदी अरब सरकार से भारत को मिलीं 25,000 अतिरिक्त सीटों में से यूपी के हिस्से में 3000 से अधिक सीटें आने की उम्मीद है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रदेश के हज यात्रियों के लिए इस बार सबसे ज्यादा 30,237 सीटों का कोटा दिया है। इसमें बीते साल से 386 सीटें अधिक हैं। प्रदेश से 34,437 लोगों ने आवेदन किया है। लॉटरी के बाद करीब 4200 आवेदक प्रतीक्षा सूची में हैं। अभी हज कमेटी ऑफ इंडिया से तीन हजार से अधिक सीटें और मिलने की उम्मीद है। साथ ही अन्य राज्यों से बची सीटों के बंटवारे से भी यूपी को अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं। इस तरह सभी आवेदकों को हज पर जाने का मौका मिल सकता है|

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *