Breaking News

12 जनवरी को केरल से निकली थी नाव,देश में नौकरी की कमी के कारण समुद्री रास्ते से न्यूजीलैंड जा रहे थे भारतीय, अभी तक है लापता

100-200 भारतीयों को न्यूजीलैंड ले जाने वाली नाव बीच समुद्र में ही लापता हो गई है। ये नाव 12 जनवरी को केरल के मुनामबाम हार्बर से निकली थी। इस नाव का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इन्हीं लोगों में शामिल हैं प्रभु (30) नामक व्यक्ति की पत्नी और आठ साल की बेटी। प्रभु इस वक्त दक्षिण भारतीय पुलिस की कस्टडी में है। ये लोग दिल्ली में रहने वाला 50 लोगों का शरणार्थी समुदाय है। पुलिस और इनके रिश्तेदारों के अनुसार ये लोग अवैध तरीके से नौकरी के लिए न्यूजीलैंड के लिए निकले थे। प्रभु की पत्नी और बेटी समुद्र से जा रही नाव के गायब होने के बाद से ही लापता हैं। जिस रास्ते से ये लोग जा रहे थे, वह सबसे छोटा रास्ता माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाव में गर्भवती महिलाओं समेत कई बच्चे भी शामिल हैं। ये लोग दिल्ली के मंदगीर इलाके में बेरोजगारी के कारण न्यूजीलैंड के लिए निकले थे। प्रभु की मां सुगना का कहना है कि सभी नौकरी और खाने के लिए वहां गए थे। इन्हें वादा किया गया था कि इन्हें न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाई जाएगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत से इतने अधिक लोग न्यूजीलैंड गए हों। इससे देश में पसरी बेरजगारी को लेकर गहरी चिंता का पता चलता है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *