Breaking News

24 को लखनऊ आ सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 को लखनऊ आ सकते हैं | वैसे शाह का दौरान अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं है। पर, पार्टी सूत्रों ने उनके 24 को लखनऊ में रहने की पुष्टि की है। उस दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी प्रमुख पदाधिकारी लखनऊ में रहेंगे। शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव भी आएंगे। भाजपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित संघ के प्रतिनिधियों के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वह सितंबर से अक्टूबर के बीच चली संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अग्रिम संगठनों की गतिविधियों के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

Check Also

पीएम मोदी की मौजूदगी में BRICS में अरब देशों की हुई एंट्री, जानिए कौन से 6 देशों को मिली सदस्यता

August 24, 2023 Sabir AliSAMAJIK SATTA – DESK…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *