सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने शाह के आरोप वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश इस समय बहुत सारे ऑडोमॉस से पीड़ित है। ऑडोमॉस- ओवरडोज ऑफ ओनली मोदी, ओनली शाह। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि देश ऑडोमॉस से बहुत ज्यादा पीड़ित है। हिमाचल प्रदेश के उना में एक रैली के दौरान शाह ने कथित तौर पर कहा था कि भाजपा ने सरकार बनाने के एक साल के अंदर अपना वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा कर दिया था। लेकिन कांग्रेस ने ओनली राहुल ओनली प्रियंका दी है। भाजपा अध्यक्ष ने यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्र की नियुक्ति पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव बनाने के बाद दिया।
Check Also
पीएम मोदी की मौजूदगी में BRICS में अरब देशों की हुई एंट्री, जानिए कौन से 6 देशों को मिली सदस्यता
August 24, 2023 Sabir AliSAMAJIK SATTA – DESK…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स …