उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UP एसिस्टेंट टीचर्स रिजल्ट 2018 जारी कर दिया है| लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार एसिस्टेंट टीचर 2018 रिजल्ट UPBEB की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं| लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को आज और 9 मार्च को काउंसलिंग होगी| उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट चेक कर सकते हैं| यूपी सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 6 जनवरी, 2019 को पूरे यूपी राज्य में आयोजित की गई थी| उत्तर कुंजी 9 जनवरी, 2019 को जारी की गई थी| लखनऊ उच्च न्यायालय में कुछ पेंडिंग केस कारण रिजल्ट जारी करने में देर लगी| इसके जरिये राज्य में सहायक अध्यापकों के लगभग 68500 रिक्त पदों पर भर्तियां होने वाली हैं|
UP Assistant Teacher Result 2018: करें ऐसे चेक नतीजे
1) उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं|
2) होमपेज पर जाने के बाद वहां दिए गए लिंक “UP Assistant Teacher Result 2018” पर क्लिक करें|
3) एक पॉप-अप पेज खुलेगा| यहां अपना UP सहायक अध्यापक 2018 एप्लीकेशन नंबर एंटर करें| इसके साथ ही आपको जन्मतिथि, सेक्योरिटी पिन एंटर करना होगा और इसके बाद लॉगइन पर क्लिक करें|
4) आपका UP सहायक अध्यापक 2018 का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा|
5) अब आप रिजल्ट डाउनलोड कर लें|
6) भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी लें|