Breaking News

आज से भाजपा का किसान अधिवेशन,अमित शाह और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

भाजपा किसान मोर्चा का दो दिवसीय अधिवेशन शनिवार से शुरू होगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अधिवेशन में केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। साथ ही लोकसभा चुनाव में लिए किसानों से सहयोग मांगा जाएगा। इसके जरिए भाजपा देशभर के किसानों को रिझाने की कोशिश में है। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह आएंगे। प्रधानमंत्री किसान रैली को भी संबोधित करेंगे। किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी समीक्षा शुक्रवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह ने की। मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन ने एक-एक पदाधिकारी से बात की और जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने का संदेश दिया। कहा कि कई सत्र में केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों पर बात की जाएगी। प्रदेश महामंत्री ने अलग-अलग पंडाल में जाकर तैयारियों की जानकारी भी ली है। देश के अलग-अलग राज्यों किसान गोरखपुर आ गए। सबको होटल, गेस्ट हाउस और जीडीए की नई कॉलोनियों में ठहराया गया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार के किसान प्रतिनिधि भी आए हैं। प्रतिनिधियों का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और रोडवेज बस स्टेशन पर कैंप कार्यालय बनाया गया। जो प्रतिनिधि यहां सभी को तिलक लगाया गया। किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली सोशल मीडिया पर ट्रेंड करेगी। आईटी के क्षेत्रीय संयोजक मुरली मनोहर ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम से ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेडिंग शुरू हो गई। यह सिलसिला 24 फरवरी को देर रात तक चलता रहेगा। इसके जरिए अधिवेशन और रैली की पल-पल की अपडेट दी जाएगी। किसान अधिवेशन ट्रेंड से यूपी भाजपा के एक लाख नए फॉलोअर बनाने की योजना है। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए नेताओं ने डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, केंद्रीय प्रभारी डॉ. शंभू कुमार, ह्दयनारायण सिंह सहित तमाम नेता अधिवेशन स्थल पहुंचे। सब ने तैयारियों की जानकारी ली। किसान अधिवेशन पंडाल के पास ही कृषि प्रदर्शनी लगाई गई है। सोलर पैनल, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन सहित उन्नत तकनीक से खेती-किसानी की जानकारी दी जा रही है। ट्रैक्टर खड़ा करके और दो चारपाई रखकर ग्रामीण परिवेश बनाने की कोशिश की गई है। चारपाई पर बैठकर किसान नेताओं ने आपस में चर्चा भी की। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, जय प्रकाश निषाद और प्रदीप शुक्ला ने अलग-अलग विभागों के तैयारियों की जानकारी दी। किसान अधिवेशन के बाहर भाजपा का झंडा लगाया गया है। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फहराएंगे। पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय की देखरेख में झंडा के आसपास रंगोली बनाई गई। रैली स्थल को झंडा, बैनर से पाट दिया गया है। शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के पोस्टर लगे हैं। अलग-अलग नेताओं के पोस्टर, बैनर पर एक बार फिर मोदी सरकार का संदेश लिखा है।

Check Also

पीएम मोदी की मौजूदगी में BRICS में अरब देशों की हुई एंट्री, जानिए कौन से 6 देशों को मिली सदस्यता

August 24, 2023 Sabir AliSAMAJIK SATTA – DESK…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *