Breaking News

कांग्रेस के साथ गठबंधन को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किया खारिज

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय लोकदल के कांग्रेस से गठबंधन पर लग रहे कयासों को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने खारिज किया है। उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा कि हम सपा-बसपा गठबंधन के साथ हैं। सपा-बसपा गठबंधन ही जनता को युवा व किसान विरोधी भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प दे सकता है। इस संबंध में पहले ही पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर गठबंधन के लिए काम करने का आह्वान किया है। प्रदेश में सपा-बसपा 38-38 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी जबकि बाकी सीटें गठबंधन के अन्य सहयोगियों को दी जाएंगी। रालोद गठबंधन में छह सीटों की मांग कर रहा है। इस संबंध में जयंत ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी और कहा था हमारे बीच सब कुछ ठीक है। हमारे लिए सीटों की संख्या नहीं बल्कि रिश्ते अहम हैं।

Check Also

पीएम मोदी की मौजूदगी में BRICS में अरब देशों की हुई एंट्री, जानिए कौन से 6 देशों को मिली सदस्यता

August 24, 2023 Sabir AliSAMAJIK SATTA – DESK…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *