उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पश्चिम बंगाल में बालुरघाट और रायगंज में रैली करने से रोकने के दो दिन बाद अब भाजपा ने ममता सरकार पर तंज कैसा है। भाजपा मंगलवार को योगी आदित्यनाथ की पुरुलिया में रैली के आयोजन में लगी है। योगी यहां भाजपा शासित झारखंड के रास्ते जा सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि योगी विशेष विमान के जरिए रांची के लिए रवाना होंगे। यहां से वह हेलिकॉप्टर के जरिए बोकारो जाएंगे और फिर सड़क मार्ग के जरिए बंगाल पहुंचेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री पुरुलिया तक चॉपर से जा सकते थे मगर रविवार को तृणमूल सरकार के योगी के हेलिकॉप्टर के लैंडिंग से इनकार करने के बाद अब वह सड़क मार्ग के सहारे बंगाल में प्रवेश करेंगे। ममता बनर्जी भाजपा के निशाने पर तब आ गई थी जब उन्होंने रविवार को योगी के हेलिकॉप्टर के लैंडिंग से इनकार कर दिया था। योगी के बंगाल में प्रवेश को रोके जाने के सवाल पर भाजपा के एक नेता ने कहा कि उन्हें जो करना है करने दीजिए,उनके इन्हीं कामों की वजह से भाजपा बंगाल में और प्रसिद्ध होगी। भाजपा की पुरुलिया इकाई इस रैली को सफल बनाने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री के सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के अलावा योगी आदित्यनाथ के बिहार में 7 फरवरी, उत्तराखंड में 9 फरवरी, केरल में 12 और 14 फरवरी, और ओडिशा में 20 फरवरी को पार्टी कैडर को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
Check Also
पीएम मोदी की मौजूदगी में BRICS में अरब देशों की हुई एंट्री, जानिए कौन से 6 देशों को मिली सदस्यता
August 24, 2023 Sabir AliSAMAJIK SATTA – DESK…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स …